फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: टीईटी या पीसीएस, एक ही परीक्षा दे सकेंगे कई छात्र

Sat, 22 Jun 2013 12:41 AM IST
इलाहाबाद/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (यूपी टीईटी) और उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की पीसीएस प्रारंभिक परीक्षा एक दिन के अंतराल पर होने से अभ्यर्थियों को भारी परेशानी उठानी पड़ सकती है।
विज्ञापन


पीसीएस परीक्षा 26 जून को पड़ रही है जबकि टीईटी 27 और 28 को है। परीक्षा केंद्र काफी दूर-दूर जिलों में बनाए गए हैं। पीसीएस परीक्षा के बाद दूसरे ही दिन सुबह दूरदराज के दूसरे जिले में पहुंचना तमाम अभ्यर्थियों के लिए काफी मुश्किल भरा होगा। इसे लेकर अभ्यर्थी काफी तनाव में हैं। कई अभ्यर्थियों की एक परीक्षा छूटने का खतरा उत्पन्न हो गया है।

पूरे प्रदेश में बड़ी संख्या में ऐसे परीक्षार्थी हैं, जिन्होंने टीईटी और पीसीएस दोनों परीक्षाओं के लिए आवेदन किया है। उनकी परेशानी यह है कि दोनों परीक्षाओं के केंद्र अलग-अलग जिलों में पड़ गए हैं।
विज्ञापन


एक दिन के अंतराल पर दोनों परीक्षा तिथि पड़ने से इन छात्रों ने आयोग और सचिव परीक्षा नियामक प्राधिकारी कार्यालय का घेराव करके परीक्षा तिथि बदलने का आग्रह किया है।

मालूम हो कि लोकसेवा आयोग ने पिछले दिनों ही परीक्षा तिथि में बदलाव किया था। उनका तर्क था कि पीसीएस परीक्षा में आवेदन पत्रों की संख्या चार लाख पार पहुंच गई है।

अभ्यर्थियों के लिए अतिरिक्त परीक्षा केंद्र की व्यवस्था में वक्त लगेगा। यह तो लगभग तय है कि आयोग अब तिथि नहीं बदलेगा, ऐसे में टीईटी परीक्षा के लिए दबाव बन रहा है।

शासन स्तर पर 22 जून को टीईटी परीक्षा तैयारियों की समीक्षा के लिए बैठक बुलाई गई है। बताया गया कि बैठक में तिथि का मुद्दा भी उठेगा। हालांकि यह कहना मुश्किल है कि तिथियों में कोई बदलाव होगा।

बताया गया कि आयोग की ओर से ऑनलाइन मिले आवेदन में परीक्षार्थी का मूल निवास देखे बिना ही केंद्र आवंटित कर दिया गया। अब तक आयोग की तरफ से आयोजित परीक्षाओं में उन्हीं जिलों अथवा उसके आसपास के जिलों में केंद्र बनाने की परंपरा रही है, जहां का अभ्यर्थी रहने वाला है।

इस बार आयोग ने परीक्षार्थी का केंद्र उनके मूल निवास से सैकड़ों किलोमीटर दूर कर दिया है। परीक्षार्थियों खासतौर पर महिला अभ्यर्थियों के लिए सबसे बड़ी मुसीबत यह है कि परीक्षा तिथि के आसपास का रिजर्वेशन भी उन्हें नहीं मिल रहा है। ऐसे में दूसरे ही दिन टीईटी परीक्षा के लिए वापस होना बेहद मुश्किल होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें