फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीचर ने की छात्राओं से छेड़छाड़, शिकायत पर छात्रों को निकाला

Tue, 16 Jul 2013 11:06 AM IST
लखनऊ/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
मामला राजधानी के पास स्थित बहराइच जिले का है। शहर के बुद्धा पब्लिक स्कूल में अंग्रेजी विषय के टीचर के 11वीं क्लास की छात्राओं से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है।
विज्ञापन


छात्रों ने आरोप लगाया कि 29 जून को पढ़ाई के दौरान अंग्रेजी के शिक्षक मनीष श्रीवास्तव ने 11वीं क्लास की छात्राओं के साथ छेड़छाड़ की।

छात्रों ने हॉस्टल वार्डन मनीष दीक्षित पर भी संगीन आरोप लगाए और इसकी शिकायत स्कूल प्रशासन से की।

...तो हैवान बन गया टीचर
स्कूल प्रशासन से शिकायत की भनक लगते ही मनीष श्रीवास्तव ने वार्डन के साथ मिलकर दो छात्रों को बुरी तरह पीट डाला। दोनों एक पीड़ित छात्रा के चचेरे भाई हैं और इसी स्कूल में पढ़ते हैं।

छात्रों को ही किया निष्कासित
इसकी शिकायत लेकर जब पीड़ित और उनके अभिभावक प्रिंसिपल रेखा सांखला के पास पहुंचे तो उन्होंने शिक्षक पर कार्रवाई करने के बजाय शनिवार को दोनों छात्रों को विद्यालय से निष्कासित कर दिया।
विज्ञापन


'निकाला नहीं, सस्पेंड किया'
इस बाबत बुद्धा पब्लिक स्कूल के डायरेक्टर अनिल मातनहेलिया ने कहा कि मारपीट के मामले में दोनों छात्रों को सात दिन के लिए सस्पेंड किया गया है। शिक्ष्ाक द्वारा अभद्रता के मामले की जांच कराई जा रही है।

कलेक्ट्रेट पर किया प्रदर्शन
स्कूल प्रशासन से मायूसी हाथ लगने के बाद छात्रों ने सोमवार को कलेक्ट्रेट पहुंच कर प्रदर्शन किया और नगर मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने जांच के आदेश दिए हैं।

जिला विद्यालय निरीक्षक ने कहा कि मामले की जानकारी है और इसकी जांच करा रहे हैं। दूसरी तरफ, शिकायत करने वाली लड़कियों को लग रहा है कि उन्होंने शिकायत करके गलती की, क्योंकि उनकी शिकायत पर कोई एक्शन नहीं लिया गया।
विज्ञापन


और तो और, भाइयों को स्कूल से निकाले जाने के बाद लोग इन्हें ही बुरी निगाह से देखने लगे हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें