फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘शाहजहां ने पब्लिक फंड से नहीं बनवाया था ताजमहल’

Wed, 30 Jan 2013 07:51 AM IST
अलीगढ़/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
एएमयू में इतिहास विभाग के प्रोफेसर अली अथर ने दावा किया है कि ताजमहल पब्लिक फंड से नहीं बनाया गया था। उन्होंने उत्तर प्रदेश के नगर विकास एवं संसदीय कार्यमंत्री मंत्री आजम खां द्वारा ताजमहल के संदर्भ में दिए गए बयान पर यह बात कही।  
विज्ञापन


प्रो. अली ने कहा कि ताजमहल को शाहजहां ने खलीसा भूमि से प्राप्त होने वाली अपनी आमदनी से बनवाया था। जबकि आजम खां इसे पब्लिक फंड के पैसे से बनवाने के आधार पर ढहाए जाने की बात कह रहे हैं। प्रो. अथर अली कहते हैं कि ताजमहल भारत की सांस्कृतिक धरोहर है। शाहजहां ने इसे बनवाने को 20 हजार परिवारों को 22 वर्षों के लिए नियुक्त किया था।

उन्होंने सवाल किया कि क्या 22 वर्षों तक 20 हजार परिवरों को रोजगार देना अपराध है? क्या आजम खां ताजमहल में लिखी पवित्र कुरान की आयतों को भी ढहा देना चाहते हैं? उन्होंने कहा कि ताजमहल के निर्माण के संबंध में सभी प्रकार के ऐतिहासिक और गैर ऐतिहासिक दस्तावेज मौजूद हैं। वह चाहें तो पढ़ सकते हैं।
विज्ञापन


गौरजलब है कि आजम खां ने कहा था कि सरकारी खजाने की फिजूलखर्जी कर किसी महबूबा की याद में ताजमहल जैसी इमारत बनाना गलत है। बाबरी विध्वंस के वक्त लोग अगर मसजिद गिराने के बजाए ताजमहल गिराते तो वह उनमें सबसे आगे होते।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें