फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'दुर्गा के खिलाफ कार्रवाई सही, वापस नहीं होगा निलंबन'

Thu, 01 Aug 2013 01:19 PM IST
इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
यूपी के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने युवा आईएएस अधिकारी दुर्गा शक्ति नागपाल के निलंबन को सही ठहराया है।
विज्ञापन


गुरुवार को पत्रकारों से बात करते हुए अखिलेश ने कहा कि इस मामले में केवल डीएम की रिपोर्ट ही काफी नहीं है, एलआईयू की रिपोर्ट भी देख लेनी चाहिए। उसमें भी तमाम बातें आई हैं।

अखिलेश ने कहा कि यूपी में माहौल खराब करने की कोशिश की जा रही है।

उन्होंने कहा कि माहौल खराब करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। यही वजह है कि दुर्गा का निलंबन किया गया है। अखिलेश यह भी कह गए कि दुर्गा का निलंबन वापस नहीं होगा।
विज्ञापन


पढ़ें:- डीएम ने खोली अखिलेश की पोल, दुर्गा ने नहीं गिराया ढांचा

मुख्यमंत्री ने कहा कि अवैध खनन को लेकर दुर्गा पर कार्रवाई नहीं की गई है। उन्होंने साफ किया कि प्रशासनिक अधिकारियों को ग्रामीण लोगों की भावनाओं का ख्याल रखना चाहिए और ऐसा कोई कदम नहीं उठाना चाहिए जिससे माहौल खराब हो।
विज्ञापन


पढ़ें:- दुर्गा को क्लीन चिट देने वाले डीएम को भी मिलेगी सजा: सपा सांसद

अखिलेश ने बातों-बातों में माया सरकार व अन्य राजनीतिक दलों पर निशाना साधते हुए यह भी कह दिया कि इसमें राजनीतिक साजिश हो रही है।

पढ़ें:- दुर्गाशक्ति का निलंबन करके सराहनीय काम किया: मुलायम

दूसरी तरफ, सूत्रों के मुताबिक डीएम ने अपनी रिपार्ट में आईएएस दुर्गा को क्लीन चिट दी है। डीएम ने अपनी जांच रिपोर्ट में कहा है कि दुर्गा ने अपने एसडीएम कार्यकाल के दौरान किसी धार्मिक ढांचे की दीवार नहीं गिराई।

रिपोर्ट के मुताबिक कदालपुर गांव में अतिक्रमण की सूचना मिलने के बाद दुर्गा वहां पहुंची और बातचीत के जरिए ही मामले को सुलझा लिया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें