फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: बेकाबू बाइक गिरने से युवक की मौत, बहन घायल

Fri, 26 Jun 2026 12:09 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के खरसोमा गांव के पास दुर्घटनाग्रस्त बाइक। स्रोत-यूपीडा
विज्ञापन
गोसाईगंज (सुल्तानपुर)। पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर गोसाईगंज के खरसोमा के पास बृहस्पतिवार सुबह अनियंत्रित बाइक से गिरकर आजमगढ़ जिले के चकवारा चंदेश्वर निवासी प्रवीण कुमार (25) की मौत हो गई। बाइक पर पीछे बैठी उनकी बहन अंजू (22) को मामूली चोट लगी। यूपीडा कर्मियों ने क्षतिग्रस्त बाइक को मुख्य मार्ग से हटाकर यातायात बहाल कराया। बताया गया है कि नींद आने से बाइक बेकाबू हो गई थी।
विज्ञापन

अंजू ने बताया कि बृहस्पतिवार भोर वह अपने भाई प्रवीण कुमार के साथ बाइक से पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के रास्ते से लखनऊ के मड़ियाऊ जाने के लिए निकली थीं। सुबह करीब 10:40 बजे गोसाईगंज के खरसोमा गांव के पास बाइक अचानक अनियंत्रित होकर गिर गई। दुर्घटना में प्रवीण गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना की जानकारी होने पर पहुंचे यूपीडा कर्मियों ने दोनों को एंबुलेंस से कूरेभार सीएचसी पहुंचाया। वहां पर चिकित्सक ने प्रवीण को मृत घोषित कर दिया।
यूपीडा के सहायक सुरक्षा अधिकारी कमल कुमार कनौजिया ने बताया कि बाइक चालक को नींद आने से दुर्घटना हो गई। क्षतिग्रस्त बाइक को सेमरी टोल प्लाजा भेजा गया है। उप निरीक्षक सुनील कुमार सिंह ने बताया कि बाइक चालक के हेलमेट पहनने की जानकारी नहीं मिल सकी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। तहरीर मिलने पर विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें