फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भूमि पर गोबर फेंकने से मना करने पर महिला की पिटाई

विज्ञापन
विज्ञापन
दोस्तपुर (सुल्तानपुर)। बरईपुर भटपुरवा गांव में रविवार की सुबह भूमि पर गोबर फेंकने से मना करने से नाराज लोगों ने एक महिला की जमकर पिटाई कर दी। महिला को स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

आरोप के अनुसार दोस्तपुर थाना क्षेत्र के बरईपुर भटपुरवा गांव निवासी लाल बहादुर सिंह रविवार को मवेशी का गोबर पवन सिंह की भूमि पर फेंक रहे थे। तभी वहां पवन सिंह की पत्नी दीक्षा सिंह पहुंच गई और लाल बहादुर सिंह को गोबर फेंकने से मना किया।
इस पर लाल बहादुर आदि ने दीक्षा सिंह की पिटाई कर दी। घायल दीक्षा सिंह को स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने दीक्षा सिंह की तहरीर पर महेंद्र प्रताप सिंह, लाल बहादुर सिंह, उर्मिला सिंह, सुशीला सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें