फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur: घर में घुसकर महिला पर किया हमला, तोड़फोड़, 10 लाख की रंगदारी मांगी, मुकदमा दर्ज

Tue, 04 Feb 2025 07:01 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, सुल्तानपुर

सार

जयसिंहपुर कोतवाली क्षेत्र के हरिहरपुर गांव में महिला के साथ मारपीट की गई। मामले में रंगदारी भी मांगी गई है। मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
महिला के साथ की मारपीट। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सुल्तानपुर के जयसिंहपुर कोतवाली क्षेत्र के हरिहरपुर गांव में सोमवार सुबह रंजिश में विपक्षियों ने एक महिला के घर पर हमला कर दिया। पीड़िता का आरोप है कि विपक्षियों ने उसे घर छोड़ने या फिर उसके एवज में 10 लाख रुपये की रंगदारी मांगी। मना करने पर उन्हें मारापीटा व उनके घर में तोड़फोड़ की। पुलिस ने चार नामजद समेत अन्य के खिलाफ केस दर्ज किया है।

विज्ञापन


हरिहरपुर गांव की मनोरमा सिंह के पति रामाज्ञा सिंह का स्वर्गवास हो चुका है। मनोरमा का आरोप है कि उनके घर पर कब्जा करने की नीयत से सोमवार सुबह लगभग 10 बजे विपक्षी त्रिलोकी सिंह, उनके भाई अशोक सिंह, परिक्षित सिंह उनके घर पहुंचे। विपक्षियों ने मनोरमा से कहा कि घर छोड़ दो नहीं तो इसकी एवज में 10 लाख रुपये दे दो। इसका विरोध करने पर विपक्षी जबरन उनके घर में घुस गए।

आरोपी उनके साथ मारपीट करने लगे। विपक्षियों के साथ उनके घर की महिलाओं ने भी ईंट-पत्थर बरसाना शुरू कर दिया। त्रिलोकी सिंह ने उन्हें मारापीटा। शोर-शराबा सुनकर ग्रामीणों के जुटने पर विपक्षी धमकी देते हुए भाग गए।
विज्ञापन


बताया कि परिक्षित हिस्ट्रीशीटर है। मनोरमा सिंह की तहरीर पर जयसिंहपुर कोतवाली में त्रिलोकी सिंह, परिक्षित सिंह, अशोक सिंह, अंकेश सिंह व उनके घर की महिलाओं के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया गया है। प्रभारी निरीक्षक अनिरूद्ध सिंह ने बताया कि केस दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें