फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: प्रयागराज से नहीं लौटीं 40 बसें, परिवहन व्यवस्था चरमराई

Tue, 04 Feb 2025 12:20 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
स्टेशन पर सोमवार को बस के इंतजार में खड़े लोग। -संवाद
विज्ञापन
सुल्तानपुर। वसंत पंचमी स्नान को लेकर रविवार को सुल्तानपुर डिपो से प्रयागराज भेजी गईं 80 बसों में से सोमवार शाम तक करीब 40 बसें ही लौटींं। बसों के अभाव में अन्य रूटों के यात्रियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। लखनऊ-वाराणसी व अयोध्या रूट पर जाने वाले यात्री बस के इंतजार में घंटों खड़े रहे।
विज्ञापन


सुल्तानपुर डिपो के बेड़े में वर्तमान समय में कुल 137 बसें हैं। इनमें 63 अनुबंधित व 74 निगम की बसें हैं। वसंत पंचमी के स्नान को लेकर रविवार को डिपो से प्रयागराज के लिए अनुबंधित व निगम की करीब 80 बसें भेजी गई थीं। करीब 40 बसें दूसरे दिन सोमवार देर शाम तक नहीं लौटीं।

इस वजह से कई रूटों पर बसों का संचालन प्रभावित हुुआ। सोमवार दोपहर लखनऊ व अन्य रूटों पर जाने वाले यात्रियों को बस स्टॉप पर घंटों इंतजार करना पड़ा।

यात्रियों ने बयां की पीड़ा
सुल्तानपुर के दरियापुर निवासी राम शंकर ने बताया कि उन्हें लखनऊ जाना है। एक घंटे से वह बस की प्रतीक्षा कर रहे हैं। शाहगंज निवासी विकास ने बताया कि वाराणसी जाने के लिए बस नहीं मिली। रोडवेज के अधिकारियों ने बताया कि बसों को कुंभ मेले में भेजा गया है। वहां से लौटने पर बसें भेजी जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें