फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: धमाके में घायल कारोबारी की पत्नी ने भी तोड़ा दम

Sun, 10 Nov 2024 01:15 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
नाजीय बानो फाइल फोटो
विज्ञापन
अलीगंज (सुल्तानपुर)। कुड़वार थाना क्षेत्र के सरैया पूरे बिसेन गांव में शुक्रवार दोपहर घर में हुए धमाके में घायल पटाखा कारोबारी की पत्नी की देररात लखनऊ ट्राॅमा सेंटर में मौत हो गई। हादसे में कारोबारी की पहले ही मौत हो चुकी है। उनकी भाभी का इलाज ट्राॅमा सेंटर में चल रहा है।
विज्ञापन

पटाखा कारोबारी नूर हसन के घर में शुक्रवार दोपहर भीषण विस्फोट हो गया था। धमाके से घर की दीवारें चकनाचूर हो गईं थीं। कमरे छत भरभरा गिर पड़ी थी। नूर हसन धमाके से दूर जा गिरा था। जबकि, उनकी पत्नी नाजिया बानो (25) और भाभी अनीशा बानो (32) मलबे में दब गई थी। घायलों को एंबुलेंस से मेडिकल कॉलेज भेजा गया था। जहां नूर हसन की मौत हो गई थी। उनकी पत्नी नाजिया व अनीशा बानो को ट्रामा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया था। रात में इलाज के दौरान नूर हसन की पत्नी नाजिया ने दम तोड़ दिया। जानकारी शनिवार सुबह जब नूर हसन के परिजनों को मिली तो परिवार में कोहराम मच गया। मौत से पूरे गांव में मातम का माहौल है। ग्रामीणों ने बताया कि बकरीद के छह बेटों में मेंहदी हसन, नबी हसन और अली हसन सऊदी अरब में रहते हैं।
दो बेेटे मीर हसन और गुल हसन मुंबई में काम करते हैं, इन दोनों की शादी नहीं हुई है। दो बेटियों में रुखसार की शादी हो चुकी है। घर पर माता-पिता के साथ रह रहे नूर हसन, उनकी पत्नी नाजिया बानो की मौत हो चुकी है। दोनों की कोई संतान नहीं थी। नबी हसन की पत्नी अनीशा का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन


दूसरे दिन मिले चार बोरे पटाखे
अलीगंज। सरैया पूरे बिसेन गांव में शुक्रवार को हुए विस्फोट में पटाखा करोबारी की मौत के घटना की जांच में पुलिस ने प्रथम दृष्टया सिलिंडर दगने की बात बताई थी। दूसरे दिन भी मलबे को हटाने के कार्य में ग्रामीण जुटे रहे। मलबा हटाने में चार बोरी पटाखे मिले हैं। हालांकि, पुलिस इसकी पुष्टि नहीं कर रही है।
देर शाम पहुंचा पटाखा कारोबारी का शव
अलीगंज (सुल्तानपुर)। कुड़वार थाना क्षेत्र के सरैया पूरे बिसेन गांव में शनिवार देर शाम पटाखा कारोबारी नूर हसन का शव पहुंचा। शव पहुंचने के बाद परिवार में चीख-पुकार मच गई। ग्रामीणों की मौजूदगी में मृतक पटाखा कारोबारी का शव गांव स्थित कब्रिस्तान में दफन किया गया। जबकि उनकी पत्नी का शव लखनऊ से घर नहीं पहुंचा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें