फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिनभर छाए बादलों ने दिलाई गर्मी से राहत

विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। मौसम के बदले मिजाज से सोमवार को दिन भर छाए रहे बादलों ने भीषण गर्मी से परेशान लोगों को थोड़ी राहत पहुंचाई है। इससे तापमान में गिरावट आ गई है। हालांकि, पुरवा हवा चलने से उमस बरकरार है। बादल से बूंदाबांदी के आसार बढ़ गए है। इससे गेहूं की मड़ाई करा रहे किसानों की चिंता बढ़ा दी है। बारिश होने पर जायद की खेती करने वाले किसानों को बड़ी राहत मिलेगी।
विज्ञापन

मौसम विभाग के मुताबिक आगामी 24 घंटे में पूर्वी उत्तर प्रदेश में हल्के से मध्यम बादल छाए रहने, कहीं-कहीं बूंदाबांदी होने की संभावना है। पुरवा हवा सामान्य व सामान्य से तेज गति से चलने के आसार हैं। आचार्य नरेंद्रदेव कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय कुमारगंज अयोध्या के मौसम पर्यवेक्षक डॉ. अमरनाथ मिश्र ने बताया कि सोमवार को अधिकतम तापमान 36.0 डिग्री सेल्सियस से गिरकर 35.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है, जो सामान्य से 3.2 डिग्री सेल्सियस कम रहा है। न्यूनतम तापमान 25.5 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 1.9 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। मौसम में आर्द्रता (नमी) 79-53 फीसदी रही। उत्तरी-पुरवा हवा की गति 8.2 किमी/घंटे रिकॉर्ड की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें