फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

41.5 डिग्री सेल्सियस पहुंचा पारा, भीषण गर्मी से बेहाल हुए लोग

विज्ञापन
लोग धूप से बचाव की जुगत में लगे रहे। - फोटो : SULTANPUR
विज्ञापन
सुल्तानपुर। जिले में हो रही भीषण गर्मी से लोग बेहाल हो गए हैं। बृहस्पतिवार को पछुआ हवा चलने से अधिकतम तापमान बढ़कर 41.5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। दोपहर के समय चिलचिलाती धूप होने लगी। इस दौरान तेज धूप होने से मानो आसमान से आग बरसने लगी। तेज धूप से बढ़ी गर्मी ने लोगों को बेहाल कर दिया। तेज धूप से बचाव के लिए लोगों ने गमछे का सहारा लिया।
विज्ञापन

दिन भर हुई भीषण गर्मी से अधिकतम तापमान बढ़कर 41.5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे में पूर्वी उत्तर प्रदेश में मौसम शुष्क बने रहने और पछुवा हवा सामान्य गति से चलने का अनुमान लगाया है। आचार्य नरेंद्रदेव कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय कुमारगंज अयोध्या के मौसम पर्यवेक्षक अमरनाथ मिश्र ने बताया कि बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 38.5 डिग्री सेल्सियस से बढ़कर 41.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है, जो सामान्य से 3.5 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा है। न्यूनतम तापमान 25.0 डिग्री सेल्सियस से गिरकर 20.0 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया है, जो सामान्य से 0.5 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें