फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चतुर्भुजपुर गांव में मकान ढहा, एक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
करौंदीकलां (सुल्तानपुर)। क्षेत्र के चतुर्भुजपुर गांव निवासी बुद्धू रविवार को परिवार के साथ मकान में मौजूद थे। सुबह से हो रही बारिश के बीच बुद्धू (57) का कच्चा मकान भरभराकर गिरने लगा। मकान में मौजूद लोग शोर मचाते हुए बाहर निकल गए, जबकि बुद्धू मलबे में दब गया।
विज्ञापन

चीख पुकार के बाद पहुंचे ग्रामीणों ने मकान का मलबा हटाकर बुद्धू को बाहर निकाला और उसे सीएचसी पहुंचाया। प्रधान सुरेंद्र यादव ने घटना की सूचना प्रशासनिक अधिकारियों को दी। ग्रामीणों की मानें तो मकान गिरने से करीब डेढ़ लाख रुपये की संपत्ति का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें