फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर आज वोटरों को दिलाई जाएगी शपथ

विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर मंगलवार को वोटरों को शपथ दिलाई जाएगी। मतदाता दिवस पर कलेक्ट्रेट समेत तहसीलों में कार्यक्रम का आयोजन होगा। वोटरों को अधिक से अधिक मतदान के लिए प्रेरित किया जाएगा।
विज्ञापन

लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए चुनाव आयोग की ओर से 25 जनवरी को राष्ट्रीय मतदाता दिवस का आयोजन किया जा रहा है। आयोग के निर्देश पर मंगलवार को कलेक्ट्रेट समेत सभी तहसीलों में राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। दिवस पर नए वोटरों को लोकतंत्र की मजबूती की शपथ दिलाई जाएगी। नए वोटरों को अधिक से अधिक मतदान के लिए प्रेरित किया जाएगा। कोरोना संक्रमण को देखते हुए जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी रवीश गुप्ता ने कोरोना गाइडलाइन के तहत कार्यक्रम करने का निर्देश दिया है। सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी कमलेश बाजपेयी ने बताया कि कलेक्ट्रेट में जिलाधिकारी की ओर से मतदाताओं को शपथ दिलाई जाएगी। तहसीलों में उपजिलाधिकारियों की ओर से शपथ दिलाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें