फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: कूरेभार में 10 घंटे तक रोके वाहन, दो किमी तक लगी कतार

Mon, 10 Feb 2025 12:22 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
हलियापुर में कूरेभार तिराहे के पास जाम में फंसे वाहन। 
विज्ञापन
कूरेभार (सुल्तानपुर)। महाकुंभ स्नान के बाद अयोध्या जा रहे श्रद्धालुओं की भीड़ को रविवार सुबह छह बजे से शाम चार बजे तक कूरेभार में रोके रखा गया। 10 घंटे तक वाहनों को रोके जाने से हाईवे की यातायात व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई। करीब दो किमी तक वाहनों की कतारें लगी रहीं। जाम में एडीजी यूपी 112 नीरा रावत की गाड़ी और शासन का एक वाहन भी फंस गया। पुलिस ने दोनों वाहनों को पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के रास्ते आगे रवाना किया। इस बीच कई घंटों से जाम में फंसे हंगामा किया।
विज्ञापन

कूरेभार कस्बे के पास पुलिस ने सुबह छह बजे ही अयोध्या जाने वाले वाहनों को रोक दिया। इससे करीब दो किमी लंबा जाम लग गया। भीषण जाम में हजारों श्रद्धालु फंसे रहे। दोपहर करीब दो बजे सुल्तानपुर मार्ग पर एडीजी यूपी 112 नीरा रावत भी सिद्धीगनेशपुर गांव के पास जाम में फंस गईं। उनके साथ उत्तर प्रदेश शासन लिखा एक और वाहन था। करीब आधे घंटे तक दोनों वीआईपी वाहन आगे नहीं बढ़ सके। इसके बाद कूरेभार थाने की पुलिस ने एडीजी यूपी 112 व शासन के वाहन को पूर्वांचल एक्सप्रेसवे से के रास्ते आगे रवाना किया। इस पर जाम में फंसे जम्मू के श्रद्धालुओं ने हंगामा किया। पुलिस के समझाने के बाद श्रद्धालु शांत हुए। करीब चार बजे वाहनों को अयोध्या के लिए रवाना किया गया।

हलियापुर में भी लगा भीषण जाम
सुल्तानपुर। रायबरेली-अयोध्या हाईवे पर हलियापुर के कूरेभार तिराहे पर सुबह छह बजे से वाहनोें को अयोध्या जाने से रोक दिया गया, जिससे करीब दो किमी तक लंबा जाम लग गया। इससे सड़क के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। इसमें तमाम लोग कुंभ स्नान के बाद रायबरेेली के रास्ते हलियापुर पहुंचे थे। श्रद्धालुओं में अधिकतर राजस्थान, बिहार, बंगाल, एमपी, कर्नाटक, दिल्ली, महाराष्ट्र के थे। यहां भी जाम में फंसे श्रद्धालुओं से पुलिस कर्मियों की नोक-झोंक हुई। करीब चार बजे वाहनों को आगे की तरफ रवाना किया गया।
विज्ञापन


एडीजी यूपी 112 ने स्थगित की यात्रा
एडीजी यूपी 112 नीरा रावत परिवार के साथ रविवार को वाराणसी में विश्वनाथ मंदिर में दर्शन कर पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के रास्ते कूरेभार पहुंचीं। उन्हें अयोध्या दर्शन के लिए जाना था, लेकिन जाम की वजह से उन्होंने यात्रा स्थगित कर दी। कूरेभार से वह परिवार संग पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के रास्ते लखनऊ लौट गईं।

भीड़ नियंत्रण के लिए रोके जा रहे वाहन
अयोध्या जाने के लिए जिले के अलग-अलग रास्तों से अंबेडकरनगर की ओर से वाहनों का रूट डायवर्जन किया गया है। अयोध्या में यातायात व्यवस्था बिगड़ने न पाए, इसके लिए वाहनों को रोक-रोक कर भेजा जा रहा है। अयोध्या से मिले संदेश के अनुसार यातायात व्यवस्था संचालित की जा रही है।
विज्ञापन

- अखंड प्रताप सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें