फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: अब 63 लेखपाल और अमीन खुलवाएंगे जाम

Mon, 10 Feb 2025 12:17 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। महाकुंभ स्नान और अयोध्या दर्शन को लेकर जिले में जाम की समस्या नासूर बनती जा रही है। तमाम कोशिशों के बावजूद जाम से निजात नहीं मिल रही है। अब प्रशासन ने जाम खुलवाने के लिए 63 लेखपाल और अमीनों की डायवर्जन स्थलों पर ड्यूटी लगाई है।
विज्ञापन


जिलाधिकारी कुमार हर्ष के निर्देश पर अपर जिलाधिकारी प्रशासन गौरव शुक्ला ने जिले के सात डायवर्जन स्थलों पर बल्दीराय, सदर व जयसिंहपुर के लेखपालों व अमीनों की ड्यूटी लगा दी है। उन्होंने बताया कि एक डायवर्जन स्थल बल्दीराय के हलियापुर में है, वहां पर बल्दीराय तहसील के लेखपाल व अमीन लगाए गए हैं।

सदर तहसील में छह डायवर्जन स्थल हैं। इसमें पयागीपुर, टाटियानगर, लोहरामऊ में सदर तहसील के और जयसिंहपुर के नजदीक वाले डायवर्जन स्थल पर जयसिंहपुर के लेखपाल व अमीन लगाए गए हैं। साथ ही इन स्थलों पर नायब तहसीलदारों को स्टैटिक मजिस्ट्रेट के रूप में लगाया गया है। शाम चार बजे से रात 12 बजे तक अधिक जाम की समस्या रहती है। इस दौरान नायब तहसीलदार की मौजूदगी में लेखपाल व अमीन भी जाम खोलवाएंगे। इधर, शाम से संबंधित ने ड्यूटी संभाल लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें