फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक सितंबर से कानपुर तक चलेगी वरुणा एक्सप्रेस

Sun, 31 Jul 2016 11:50 PM IST
Amar ujala Bureau
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
एक सितंबर से वरुणा एक्सप्रेस के संचालन में परिवर्तन किया गया है। यह ट्रेन निर्धारित तिथि से रोजाना वाराणसी-कानपुर तक आवागमन करेगी। अब तक सप्ताह में दो दिन वरुणा का संचालन लखनऊ से वाराणसी तक होता था। इसके अलावा लखनऊ वाया गौरीगंज से वाराणसी जाने वाले इंटरसिटी एक्सप्रेस में दो अतिरिक्त जनरल कोच लगाए जाएंगे।
विज्ञापन


रेलवे विभाग की ओर से वरुणा एक्सप्रेस के संचालन में परिवर्तन किया गया है। अब तक वरुणा एक्सप्रेस का संचालन सप्ताह के सोमवार व बृहस्पतिवार को लखनऊ से वाराणसी तक होता था। बाकी दिन वरुणा एक्सप्रेस का संचालन कानपुर से वाराणसी तक होता था।

एक सितंबर से वरुणा एक्सप्रेस का संचालन रोजाना कानपुर से वाराणसी तक होगा। ट्रेन की संख्या में भी बदलाव किया जाएगा। वरुणा एक्सप्रेस की ट्रेन संख्या 24227 के स्थान पर 14227 निर्धारित की गई है। ट्रेन का संचालन पुरानेे समय पर ही होगा। रेलवे विभाग के सीनियर डीसीएम अजीत सिन्हा ने बताया कि एक सितंबर से वरुणा एक्सप्रेस के संचालन में परिवर्तन किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें