फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खतरनाक पुल से रोजाना गुजर रहीं 50 ट्रेनें

Sun, 31 Jul 2016 11:50 PM IST
Amar ujala Bureau
विज्ञापन
रेल ट्रेक - फोटो : demo pic
विज्ञापन
लखनऊ-वाराणसी रेल ट्रैक पर गौरीगंज रेलवे स्टेशन के पश्चिमी छोर से बहने वाले लोदी नाला पर बने जर्जर रेलवे पुल से रोजाना 50 ट्रेनें गुजर रही हैं। पुल पर लगे लोहे के सभी स्लीपर जंक से खराब हो चुके हैं। स्टेशन मास्टर की रिपोर्ट के बावजूद रेल महकमा इसे लेकर संजीदा नहीं है। रेल प्रशासन 11 दिनों से ट्रेनों को कॉशन पर संचालित कर रहा है।
विज्ञापन


लखनऊ-वाराणसी रेल ट्रैक पर गौरीगंज रेलवे स्टेशन के पश्चिमी छोर पर बहने वाले लोदी नाला पर अरसा पूर्व लोहे का पुल बनाया गया था। समय के साथ इस पुल में लगे लोहे के स्लीपर खराब होने से यह पुल जर्जर हो चुका है। सभी स्लीपर जंक की चपेट में आकर खराब हो चुके हैं।

बीते दिनों गैंगमैन के निरीक्षण में मामला उजागर होने के बाद रेल प्रशासन ने इसकी जानकारी डीआरएम कार्यालय के साथ रेल संचालन विभाग को दी थी। बावजूद इसके रेल महकमे ने अब तक पुल को ठीक कराने की दिशा में कोई ठोस कदम उठाने के लिए पत्र व्यवहार नहीं किया।
विज्ञापन


रेलवे की बेफिक्री का यह आलम तब है जब प्रतिदिन पंजाब मेल, काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस, अर्चना एक्सप्रेस, जनता एक्सप्रेस, नीलांचल व पद्मावत एक्सप्रेस सहित 20 जोड़ा एक्सप्रेस व पैसेंजर ट्रेनों के साथ करीब 10 मालवाहक ट्रेनें इस जर्जर पुल से होकर गुजर रही हैं। महकमे के बड़े अधिकारी इसे लेकर बेफिक्र हैं।   वहीं स्थानीय रेल प्रशासन सावधानी बरतते हुए बीते 20 जुलाई से ट्रेनों को कॉशन पर संचालित करवा रहा है। नाम नहीं छापने के अनुरोध के साथ स्थानीय रेल प्रशासन के सूत्रों ने बताया कि पुल की स्थिति इस कदर खराब है कि कभी भी यहां कोई बड़ा हादसा हो सकता है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें