फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: वाराणसी–लखनऊ शटल का समय बदला

विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल ने यात्रियों की सुविधा को बेहतर बनाने के उद्देश्य से वाराणसी–लखनऊ शटल सुपरफास्ट एक्सप्रेस के समय में संशोधन किया है। यह संशोधित समय सात अप्रैल से लागू होगा। वाराणसी कैंट से प्रतिदिन सुबह 05:40 बजे प्रस्थान करने वाली यह ट्रेन शिवपुर 05:55, पिंडरा रोड 06:10, जलालगंज 06:25, जौनपुर सिटी 06:49, श्रीकृष्ण नगर 07:11, लंभुआ 07:38, सुल्तानपुर 07:58, मुसाफिरखाना 08:25 और निहालगढ़ स्टेशन पर 08:39 बजे निर्धारित समय पर पहुंचेगी। ट्रेन का लखनऊ स्टेशन पर सुबह 10:10 बजे पहुंचेगी।
विज्ञापन

रेल प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा से पहले ट्रेन के संशोधित समय की जानकारी अवश्य प्राप्त कर लें। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक कुलदीप तिवारी ने बताया कि यात्रियों की सुविधा और समय पर रेल संचालन के लिए यह बदलाव किया गया है। यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे समय का ध्यान रखते हुए स्टेशन पर पहुंचें और ट्रेन के नए समय के अनुसार अपनी योजना बनाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें