फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

586 लोगों को लगाई गई बूस्टर डोज

विज्ञापन
जिला अस्पताल में बूस्टर डोज लगवाते स्वास्थ्य कर्मी। - फोटो : SULTANPUR
विज्ञापन
सुल्तानपुर। कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन के बढ़ते खतरे और चुनाव की घोषणा के बाद जिले में मंगलवार एहतियाती खुराक (प्रीकॉशनरी डोज) लगनी शुरू हो गई है। कोरोना वैक्सीन की यह तीसरी खुराक बूस्टर डोज के रूप में दी जा रही है। मंगलवार को 586 लोगों को बूस्टर डोज लगाई गई।
विज्ञापन

तीसरी खुराक फिलहाल हेल्थ वर्कर्स और फ्रंटलाइन वर्कर्स के साथ गंभीर बीमारियों से ग्रसित वरिष्ठ नागरिकों को ही दी जाएगी। स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से साफ किया गया है कि एहतियाती खुराक के लिए किसी भी प्रकार के पंजीकरण की आवश्यकता नहीं है। पुराने पंजीकरण के आधार पर ही उन्हें कोरोना वैक्सीन की तीसरी खुराक दी जाएगी। मंगलवार से शुरू हुए अभियान के तहत 586 लोगों ने एहतियाती खुराक लगाई गई। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. एएन राय ने बताया कि मंगलवार को जिले में कुल 26786 लोगों को कोरोना की वैक्सीन लगाई गई है। इनमें 586 लोगों को एहतियाती खुराक (प्रीकॉशनरी) डोज लगाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें