फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: सपा सांसद राम भुवाल निषाद का मंत्री संजय निषाद पर हमला, कहा– पूरा खानदान दलाल

Mon, 26 Jan 2026 07:56 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, सुल्तानपुर

सार

सपा सांसद राम भुवाल निषाद ने यूपी सरकार के मंत्री संजय निषाद पर सख्ती टिप्पणी करते हुए कहा कि उनका पूरा परिवार दलाली करता है। दावा किया कि संजय निषाद उनके पैर पकड़कर राजनीति में आए थे और अब खुद को बड़ा नेता बता रहे हैं।
विज्ञापन
समाजवादी पार्टी के सांसद राम भुवाल निषाद - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गणतंत्र दिवस के अवसर पर जिले के दौरे पर पहुंचे समाजवादी पार्टी के सांसद राम भुवाल निषाद ने विरोधी दल के नेता और निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय निषाद पर तीखा हमला बोला।
विज्ञापन


एक कार्यक्रम में शिरकत के बाद मीडिया से बातचीत में सांसद ने कहा कि संजय निषाद का पूरा खानदान दलाली करता रहा है। उन्होंने दावा किया कि संजय निषाद उनके पैर पकड़कर राजनीति में आए थे और अब खुद को बड़ा नेता बता रहे हैं।

सांसद के इस बयान के बाद जिले की राजनीति गरमा गई है। बयान को लेकर राजनीतिक हलकों में चर्चाएं तेज हो गई हैं। माना जा रहा है कि इस टिप्पणी पर विरोधी दल की ओर से कड़ी प्रतिक्रिया सामने आ सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें