फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सहायता प्राप्त विद्यालयों के बच्चों को मिलेगा सिर्फ यूनिफॉर्म का पैसा

विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। सहायता प्राप्त विद्यालयों में अध्ययनरत बच्चों को सिर्फ यूनिफॉर्म का ही पैसा मिलेगा। उन्हें स्वेटर, स्कूल बैग और जूता-मोजा के लिए धनराशि नहीं मिलेगी। अभिभावकों के खाते में 1100 की जगह 600 रुपये क्रेडिट हो रहे हैं।
विज्ञापन

शासन ने यूनिफॉर्म, स्कूल बैग, स्वेटर और जूता-मोजा के लिए 11-11 सौ रुपये डीबीटी (डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर) के जरिए अभिभावकों के खाते में भेजने की योजना लागू की थी। अभी तक परिषदीय विद्यालयों में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं के अभिभावकों के खाते में धनराशि भेजी जा रही थी। अब सहायता प्राप्त जूनियर हाईस्कूलों में अध्ययनरत बच्चों के अभिभावकों के खाते में पैसा भेजा जा रहा है। उनके खाते में 1100 की बजाय सिर्फ 600 रुपये ही क्रेडिट हो रहे हैं। जिला समन्वयक एमआईएस धर्मेश गुप्ता ने बताया कि जिले के 13,225 विद्यार्थियों के अभिभावकों के खाते में 600 रुपये की दर से राशि भेजी गई है।
सहायता प्राप्त विद्यालयों में अध्ययनरत विद्यार्थियों को सिर्फ यूनिफॉर्म के लिए पैसा मिल रहा है। गौरतलब है कि 13,225 विद्यार्थियों के अभिभावकों के खाते में डीबीटी के लिए 28 जनवरी को ही फाइल चलाई गई थी। खातों में 600 रुपये पहुंचने से तमाम अभिभावक संबंधित विद्यालयों में धनराशि कम पहुंचने का कारण पूछने पहुंच रहे हैं। जिला समन्वयक एमआईएस धर्मेश गुप्ता ने बताया कि सहायता प्राप्त विद्यालयों के 3531 बच्चों को जल्द ही डीबीटी के जरिए पैसा मिलेगा। इसकी प्रक्रिया पूर्ण कर ली गई है। अगले हफ्ते में 600 रुपये की दर से धनराशि खातों में पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें