सुल्तानपुर। मिठनेपुर व हेमनापुर गांव में पुलिस ने छापा मारकर 40 लीटर कच्ची शराब बरामद करते हुए एक भट्ठी के साथ ही तीन क्विंटल लहन को नष्ट करा दिया। पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार कर केस दर्ज किया है।
बल्दीराय एसओ अखिलेश सिंह को सूचना मिली कि क्षेत्र के मिठनेपुर गांव में गोमती नदी के किनारे अवैध शराब बनाई जा रही है। सूचना मिलते ही पुलिस ने छापा मारकर फूलचंद निवासी मिठनेपुर को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने मौके से 20 लीटर अवैध शराब बरामद करते हुए भट्टी व एक क्विंटल लहन को मौके पर नष्ट करा दिया। इसके बाद पुलिस टीम ने क्षेत्र के हेमनापुर गांव में छापा मारकर राज नारायण के घर से 20 लीटर अवैध शराब व दो क्विंटल लहन को नष्ट कराया।