फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम व सीएम पर अभद्र टिप्पणी करने के आरोप में दो युवक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। पीएम व सीएम पर अभद्र टिप्पणी करने के आरोप में पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की ऑडियो रिकॉर्डिंग वायरल होने पर पुलिस ने दोनों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

हलियापुर थाना क्षेत्र के हलियापुर बाजार निवासी हजरत उर्फ फ़ुड्डू व इमाम यावर हुसैन उर्फ मुन्ना मोबाइल फोन पर आपस में बात कर रहे थे। बातचीत के दौरान दोनों प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री पर अभद्र टिप्पणी कर रहे थे।
बाद में दोनों के बीच हुई बातचीत की ऑडियो रिकॉर्डिंग वायरल हो गई। शुक्रवार को पुलिस को इसकी जानकारी मिली तो हरकत में आ गई। पुलिस ने दोनों युवकों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। एसओ हलियापुर अरशद खान ने बताया कि दोनों युवकों के खिलाफ केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया है। उनका चालान कोर्ट भेजा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें