फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चारपाई पर सो रही सगी बहनों को सांप ने डसा

विज्ञापन
विज्ञापन
अखंडनगर (सुल्तानपुर)। ननिहाल में मां के साथ रहकर पढ़ाई कर रही सगी बहनों को बृहस्पतिवार देर रात सांप ने डस लिया। शुक्रवार सुबह जानकारी होने पर परिवारीजन उन्हें लेकर अस्पताल पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। पोस्टमार्टम से इंकार करने के बाद शवों का अंतिम संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन

अंबेडकरनगर जिले के जलालपुर क्षेत्र के चाड़ी डिहा गांव निवासी राजकुमार की शादी अखंडनगर थाना क्षेत्र के बेलवाई माधोपुर गांव निवासी मोतीलाल की पुत्री निशा के साथ हुई है।
शादी के बाद निशा के दो बेटियां पैदा हुईं। बड़ी बेटी लाजो (11) और छोटी बेटी लाजिमी (9) थी। दोनों बहनें क्षेत्र के कंपोजिट विद्यालय बेलवाई में कक्षा छह और चार की छात्राएं थीं। बृहस्पतिवार की रात दोनों बहनें भोजन कर एक साथ चारपाई पर लेटी थीं। देर रात सांप ने दोनों बहनों को डस लिया।
विज्ञापन

शुक्रवार सुबह परिवारीजनों ने देखा दोनों बहनों के मुंह से झाग निकल रहा है। परिवारीजन उन्हें लेकर जलालपुर स्थित अस्पताल पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। चिकित्सक ने बताया कि दोनों बहनों को सांप ने डसा है। ग्रामप्रधान पति अरविंद राजभर ने भी सर्पदंश की बात स्वीकारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें