फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो जोड़ी ट्रेनें निरस्त, चार का रूट बदला

Thu, 22 Dec 2016 11:51 PM IST
अमर उजाला/सुल्तानपुर
विज्ञापन
जब यात्रियों ने ‘प्रभु’ को कोसा तो ट्रेन को दिखाई गई हरी झंडी - फोटो : self
विज्ञापन
जंघई के पास स्थित लोहना व सेवापुरी रेलवे स्टेशनों के बीच रेल लाइन दोहरीकरण व इंटरलॉकिंग कार्य के चलते बृहस्पतिवार को जहां दो जोड़ी ट्रेनें निरस्त कर दी गईं, वहीं चार ट्रेनों को रूट बदलकर चलाया गया। रेलवे की ओर से अचानक भेजे गए इस फरमान से सर्वाधिक दिक्कतें उन लोगों को उठानी पड़ीं, जिन्होंने महीनों पूर्व आरक्षण करवा रखा था। ट्रेन निरस्त होने या रूट परिवर्तित होने की जानकारी मिलने के बाद यात्री टिकट निरस्त कराने की जुगत में लगे रहे।
विज्ञापन


लखनऊ-वाराणसी रैल ट्रैक पर जंघई जंक्शन के पास स्थित लेाहना व सेवापुरी रेलवे स्टेशनों के बीच शुरू हुए रेल ट्रैक दोहरीकरण व इंटरलॉकिंग कार्य ने यात्रियों की मुसीबत बढ़ा दी है। कार्य को संपादित करने में कोई दिक्कत न आए, इसके लिए रेलवे की ओर से लखनऊ से वाराणसी के बीच संचालित होने वाली इंटरसिटी एक्सप्रेस को 22 से 28 दिसंबर तक निरस्त करने की बात कही गई है।

इसी तरह वाराणसी से नई दिल्ली के बीच चलने वाली काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस अप को 22, 24 व 27 दिसंबर तो काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस डाउन को 23 व 26 दिसंबर को निरस्त किया गया है। शेष दिन यह ट्रेन वाया सुल्तानपुर संचालित होगी। इसी तरह नई दिल्ली से मालदा टाउन तक चलने वाली फरक्का एक्सप्रेस डाउन 23 व 26 दिसंबर को वाया सुल्तानपुर चलेगी।
विज्ञापन


इसी तरह पुरी से नई दिल्ली के बीच संचालित होने वाली अप नीलांचल एक्सप्रेस 24 व 26 दिसंबर को वाया सुल्तानपुर चलेगी। हावड़ा से अमृतसर के बीच चलने वाली पंजाब मेेल अप 21 से 26 तो पंजाब मेल डाउन 21 से 27 दिसंबर तक वाया सुल्तानपुर आएगी-जाएगी। रेलवे की ओर से अचानक जारी इस फरमान से सर्वाधिक दिक्कत उन यात्रियों को झेलनी पड़ी, जिन्होंने महीनों पूर्व अपना टिकट आरक्षित करवा रखा था। इन लोगों को टिकट निरस्त कराने के लिए गौरीगंज से अमेठी तक की दौड़ लगानी पड़ी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें