फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेंगू के दो नए केस मिलने से हड़कंप

Thu, 24 Aug 2017 10:21 PM IST
Amarujala Bureau
विज्ञापन
मरीजों को दिक्कतें - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जिले में डेंगू और मलेरिया रोग से पीड़ित मरीजों की संख्या में इजाफा होने से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मचा है। दो डेंगू के और मलेरिया के नए मरीज पाए गए हैं। पीड़ित मरीजों को जिला अस्पताल के आपदा वार्ड में भर्ती कराया गया है। सीएमएस जिला अस्पताल की व्यवस्था पर नजर बनाए हैं। 
विज्ञापन



कोतवाली देहात क्षेत्र के जोगीबीर निवासी कल्पना (26) तीन दिनों से बुखार से पीड़ित थीं। परिवारीजनों ने बुधवार को उनकी जांच कराए तो वह डेंगू पीड़ित पाई गई। परिवारीजन उन्हें लेकर जिला अस्पताल पहुंचे, जहां उनका उपचार किया जा रहा है।

दूसरी घटना कूरेभार थाना क्षेत्र के मायंग बाजार की है। बाजार निवासी जानकी (48) कई दिनों से बुखार से पीड़ित थीं। परिवारीजन उन्हें लेकर लखनऊ के प्राइवेट अस्पताल पहुंचे, जहां जांच में डेंगू की पुष्टि हुई थी। परिवारीजन बुधवार की रात जानकी को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे, जहां आपदा वार्ड में उन्हें भर्ती कराया गया है। तीसरी घटना कोतवाली देहात क्षेत्र के वैजापुर गांव की है।
विज्ञापन


गांव निवासी रमेश शर्मा (35) बुखार से पीड़ित थे। परिवारीजन उन्हें लेकर पिछले 21 अगस्त को जिला अस्पताल पहुंचे, जहां जांच में मलेरिया की पुष्टि हुई। परिवारीजनों ने रमेश शर्मा को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।  जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. योगेंद्र यति बताते हैं कि जिला अस्पताल में दो मरीज डेंगू के और एक मरीज मलेरिया का भर्ती है। चिकित्सकों को पीड़ित मरीजों की मॉनिटरिंग के लिए कहा गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें