फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: भूमि विवाद में पुलिस के सामने भिड़े दो पक्ष, 12 पर एफआईआर

Thu, 30 Apr 2026 11:41 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। गोसाईगंज के मलिकपुर गांव में बुधवार दोपहर पुलिस के सामने ही दो पक्ष आपस में भिड़ गए। मारपीट में दोनों पक्षों के लोग मामूली तौर पर घायल हो गए। पुलिस ने दोनों पक्षों से 12 नामजद के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन

गोसाईगंज थाने के उप निरीक्षक अशोक कुमार के मुताबिक वह बुधवार दोपहर पीआरवी की सूचना पर मलिकपुर गांव पहुंचे। उनके मुताबिक वहां पर भूमि विवाद में एक पक्ष के रामकृष्ण यादव, उनके पुत्र आशीष यादव, देव शरण यादव, सत्यम यादव, शिवम यादव, अनामिका यादव, अखिलेश यादव का दूसरे पक्ष के रामचंद्र यादव, राम भवन यादव, विकास यादव, संजू यादव व प्रतिमा यादव से विवाद हो रहा था।
पुलिस के पहुंचने के बाद दोनों पक्ष के लोग और आक्रामक हो गए। दोनों पक्ष एक-दूसरे पर लाठी व अन्य हथियारों से मारपीट कर रहे थे। पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन सभी राजी नहीं हुए। पुलिस की मौजूदगी में दोनों पक्षों के लोग एक-दूसरे को धमकी देते हुए भाग निकले। गोसाईगंज थाने के प्रभारी थानाध्यक्ष अखिलेश सिंह ने बताया कि उप निरीक्षक की तहरीर पर एक पक्ष से सात व दूसरे पक्ष से पांच लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। प्रकरण की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें