फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: महिलाएं उगाएंगी चारा, आश्रय स्थलों को करेंगी आपूर्ति

Thu, 30 Apr 2026 11:40 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। गोवंश आश्रय स्थलों की जरूरत और ग्रामीण महिलाओं की आय बढ़ाने के लिए नई पहल शुरू की गई है। स्वयं सहायता समूह की महिलाएं हरा चारा उगाकर नजदीकी आश्रय स्थलों को उपलब्ध कराएंगी और इसके बदले उन्हें भुगतान मिलेगा। इससे महिलाओं को स्वरोजगार का अवसर मिलने के साथ उनकी कृषि भूमि का बेहतर व्यावसायिक उपयोग भी संभव होगा।
विज्ञापन


राज्य निदेशालय के निर्देश पर चयन प्रक्रिया शुरू हो गई है। ब्लॉक मिशन प्रबंधकों को ऐसे समूहों की पहचान करने को कहा गया है, जो चारा उत्पादन में रुचि रखते हों। चयनित महिलाएं अपने खेतों में हरा चारा उगाकर उसकी कटाई करेंगी, और साइलेज (पशुओं के लिए पौष्टिक आहार) तैयार कर आश्रय स्थलों को आपूर्ति करेंगी।

राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के उपायुक्त केडी गोस्वामी ने बताया कि फिलहाल चयन प्रक्रिया जारी है और सूची तैयार की जा रही है। चयन के बाद पशुपालन विभाग की ओर से चारे की दर तय की जाएगी, जिसके आधार पर उत्पादन और आपूर्ति शुरू कराई जाएगी।
विज्ञापन


चयन के बाद तय होगा चारे का रेट
महिलाओं के चयन के बाद पशुपालन विभाग चारे की कीमत निर्धारित करेगा। तय दर पर ही हरा और साइलेज चारा आश्रय स्थलों को उपलब्ध कराया जाएगा, जिससे भुगतान प्रक्रिया भी पारदर्शी रहेगी और महिलाओं को नियमित आय मिल सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें