गोसाईंगंज (सुल्तानपुर)। गोसाईंगंज थाना क्षेत्र के द्वारिकागंज चौकी अंतर्गत सरवन ग्राम सभा के प्रधान प्रतिनिधि के घर पर अज्ञात लोगों ने बुधवार की भोर सुतली बम से हमला कर दिया। पीड़ित पक्ष का आरोप हैै कि अज्ञात लोगों ने उनके घर पर बम फेंके। गोसाईंगंज थाने की पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
गोसाईंगंज थाना क्षेत्र के द्वारिकागंज चौकी क्षेत्र के सरवन ग्राम सभा के प्रधान प्रतिनिधि शैलेंद्र प्रताप सिंह के घर पर बुधवार की भोर अज्ञात लोगों ने कमरे और दीवार पर सुतली बम फेंके। बम की आवाज सुनकर जब तक घर वाले बाहर निकले, हमलावर फरार हो गए थे। पीड़ित पक्ष ने इसकी सूचना द्वारिकागंज चौकी प्रभारी को दी। पुलिस को मौके से एक जिंदा सुतली बम मिला है। शैलेंद्र प्रताप सिंह ने गोसाईंगंज थाने में अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी है। थाना प्रभारी संदीप राय ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।