फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक ही रात में गोरसरा गांव के चार घरों में चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
मोतिगरपुर (सुल्तानपुर)। स्थानीय थाना क्षेत्र के गोरसरा गांव में मंगलवार की रात चोरों ने चार घरों को निशाना बनाया। छत के रास्ते घर में घुसे चोरों ने नकदी समेत करीब पांच लाख रुपये से अधिक के सामान पर हाथ साफ कर दिया। बुधवार की सुबह वारदात का पता चलने के बाद सकते में आए ग्रामीणों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची फोरेंसिक व डॉग स्क्वॉयड टीम ने घटनास्थल की जांच की।
विज्ञापन

मोतिगरपुर थाना क्षेत्र के गोरसरा गांव में मंगलवार की रात चोरों ने चार घरों में चोरी की घटना को अंजाम दिया। गोरसरा निवासी शरद चंद्र पांडेय के घर में छत के रास्ते घुसे चोरों ने बक्सा, अलमारी और अटैची तोड़कर करीब 10 हजार रुपये की नकदी के साथ करीब 1.5 लाख के आभूषण पर हाथ साफ कर दिया। शरद चंद्र पांडेय के बगल स्थित पीयूष पांडेय के घर को भी चोरों ने निशाना बनाया। यहां भी चोर छत के रास्ते घर में दाखिल हो गए। चोर बक्से और अलमारी में रखे आभूषण के साथ पर्स में रखी नकदी उठा ले गए। वहां से करीब 200 मीटर की दूरी पर स्थित ओम प्रकाश पांडेय के घर में चोर पिछले दरवाजे के छज्जे के सहारे अंदर घुस गए। वहां भी कमरों के तालों को तोड़कर चोरों ने नकदी और कीमती सामानों को समेट लिया।
बगल के मकान में उमाशंकर पांडेय के यहां भी चोर दबे पांव दाखिल हुए। यहां से भी चोर नकदी व जेवरात उठा ले गए। चारों घरों को मिलाकर नगदी व जेवरात समेत करीब पांच लाख के सामान पर चोरों ने हाथ साफ कर दिया। सुबह जब एक-एक करके लोगों को चोरी के बारे में पता चला तो हड़कंप मच गया। ग्रामीणों ने मामले की सूचना यूपी 112 के साथ ही स्थानीय पुलिस को दी। मोतिगरपुर पुलिस फोरेंसिक व डॉग स्क्वॉयड टीम के साथ मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल में जुटी है। बताया जा रहा है कि शरद चंद्र पांडेय के घर में नौ फरवरी को वैवाहिक कार्यक्रम का आयोजन है। थानाध्यक्ष मोतिगरपुर प्रेमचंद सिंह ने बताया कि मौके पर फोरेंसिक टीम को भेजा गया था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

अहिरौला गांव के छह घरों में चोरी
चांदा (सुल्तानपुर)। चांदा थाना क्षेत्र के अहिरौला गांव में सोमवार की रात छह घरों को चोरों ने निशाना बनाया। चोरों ने जेवरात, नकदी व अन्य कीमती सामान पर हाथ साफ किया। चोरों ने गांव निवासी सच्चे लाल, मोती, राम सुरेमन यादव, मुन्नीलाल, राम अवध, नन्हेलाल के घरों में चोरी की। गांव के पूर्व प्रधान राकेश सिंह की सूचना पर पहुंची पुलिस ने कुछ लोगों को पूछताछ के लिए पकड़ा है। पुलिस ने घटना का जल्द खुलासा करने का दावा किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें