सुल्तानपुर। बेगमपुरा सुपरफास्ट डाउन, सद्भावना डाउन समेत पांच प्रमुख ट्रेनों के कई घंटे विलंब से चलने के कारण शनिवार को यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
परिचालन संबंधी कारणों की वजह से शनिवार को जोधपुर से वाराणसी के बीच चलने वाली मरुधर डाउन स्पेशल एक्सप्रेस का संचालन तय समय से करीब छह घंटे की देरी से किया गया। आनंद विहार से रक्सौल तक जाने वाली सद्भावना डाउन स्पेशल ट्रेन तय समय से करीब दो घंटे विलंब से रवाना की गई। नई दिल्ली से वाराणसी के बीच चलने वाली महामना डाउन सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन करीब दो घंटे विलंब से रही। जम्मूतवी से वाराणसी के बीच चलने वाली बेगमपुरा डाउन सुपरफास्ट एक्सप्रेस करीब साढ़े पांच घंटे और हरिद्वार से हावड़ा तक जाने वाली कुंभ सुपरफास्ट डाउन एक्सप्रेस का संचालन तय समय से करीब दो घंटे से अधिक विलंब से किया गया। रूट की प्रमुख ट्रेनों के संचालन में देरी से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।