सुल्तानपुर। हलियापुर निवासी काशीराम शुक्रवार की रात घर के बाहर सो रहे थे। देर रात मकान की दीवार में सेंध लगाकर चोर बक्सा उठाकर दूर ले गए और उसे तोड़कर करीब एक लाख रुपये कीमत के जेवरात और नकदी पर हाथ साफ कर दिया।
बच्चों को ट्यूशन पढ़ाने वाले काशीराम के अनुसार कुछ दिन पूर्व दो युवक उनके घर से सामान आदि चुरा ले गए थे। जब दोनों पर दबाव बनाया तो उनका सामान वापस मिल गया था। उन्होंने पूर्व में चोरी करने वाले युवकों पर संदेह जताते हुए थाने में तहरीर दी है। पुलिस ने केस दर्ज कर पूछताछ के लिए दो युवकों को हिरासत में लिया है।