सुल्तानपुर। ठंड में रूट की प्रमुख ट्रेनों के संचालन में विलंब से यात्रियों को खासी दिक्कत झेलनी पड़ रही है। शुक्रवार को सुल्तानपुर रेलवे स्टेशन से होकर गुजरने वाली फरक्का अप एक्सप्रेस समेत आठ ट्रेनें तय समय से कई घंटे की देरी से रवाना की गईं।
वाराणसी से कटड़ा तक जाने वाली श्रीमाता वैष्णो देेवी अप वीकली स्पेशल तय समय से करीब ढाई घंटे की देरी से रवाना की गई। माल्दाटाउन से दिल्ली तक जाने वाली फरक्का अप एक्सप्रेस करीब दो घंटे, वाराणसी से जम्मूतवी तक जाने वाली बेगमपुरा डाउन एक्सप्रेस करीब डेढ़ घंटे आनंद विहार से रक्सौल तक जाने वाली सद्भावना डाउन एक्सप्रेस का संचालन तय समय से दो घंटे की देेेरी से किया गया। आंनदविहार से गाजीपुर तक जाने वाली सुहेलदेव डाउन एक्सप्रेस एक घंटे लेट रही। बेगमपुरा डाउन एक्सप्रेस एक घंटे, पाटलिपुत्र-चंडीगढ़ डाउन एक्सप्रेस करीब डेढ़ घंटे और जम्मूतवी से हावड़ा तक जाने वाली हिमगिरि डाउन एक्सप्रेस का संचालन तय समय से करीब दो घंटे विलंब से किया गया।