फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेनों की लेटलतीफी से परेशान रहे यात्री

विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। रूट की प्रमुख ट्रेनों के संचालन में आए दिन हो रही देरी से यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। शुक्रवार को भी रूट की पांच प्रमुख ट्रेनें तय समय से कई घंटे की देरी से रवाना की गईं।
विज्ञापन

वाराणसी से जम्मूतवी तक जाने वाली श्रीमाता वैष्णो देवी कटड़ा अप स्पेशल ट्रेन का संचालन शुक्रवार को तय समय से करीब डेढ़ घंटे की देरी से किया गया। माल्दाटाउन से दिल्ली तक जाने वाली फरक्का अप एक्सप्रेस तय समय से करीब दो घंटे की देरी से रवाना की गई। आनंदविहार से गाजीपुर तक जाने वाली सुहेलदेव डाउन एक्सप्रेस का संचालन तय समय से करीब दो घंटे की देरी से किया गया। जम्मूतवी से हावड़ा तक जाने वाली हिमगिरि डाउन एक्सप्रेस तय समय से करीब चार घंटे विलंब से रवाना की गई। छत्रपति शिवाजी टर्मिनल से वाया प्रयागराज-अयोध्या के रास्ते छपरा तक जाने वाली छपरा अंत्योदय डाउन एक्सप्रेस तय समय से करीब पांच घंटे विलंब से रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें