फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेल अधिकारियों ने देखी बेदूपारा अंडरपास में जलभराव की समस्या

विज्ञापन
34. लंभुआ के बेदूपारा अंडरपास में हुआ जलभराव । - फोटो : SULTANPUR
विज्ञापन
सुल्तानपुर। लखनऊ-वाराणसी रेल पथ के बेदूपारा अंडरपास पर हुए जलभराव से आवागमन में आने वाली समस्या की शिकायत ग्रामीणों ने की थी। ग्रामीणों की शिकायत पर शनिवार को रेल अधिकारियों ने अंडरपास के नीचे हुए जलभराव का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने ग्रामीणों को जल्द जलभराव की समस्या से निजात दिलाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

लखनऊ-वाराणसी रेल मार्ग पर लंभुआ के पास बेदूपारा अंडरपास का निर्माण कराया गया है। निर्माण करीब पांच साल से अधिक का समय बीत चुका है। अंडरपास में लगातार पानी का रिसाव होता रहता है। यहां पर हमेशा जलभराव बना रहता है। जलभराव होने से लोगों को आवागमन में दिक्कतें होती हैं। शुक्रवार को बेदूपारा के रतिपाल तिवारी व जगदीश चौरसिया ने सांसद प्रतिनिधि रणजीत कुमार से इसकी शिकायत की थी। सांसद प्रतिनिधि ने रेलवे के उच्चाधिकारियों से वार्ता की। इसके बाद शनिवार को उत्तर रेलवे के सहायक अभियंता अनिल कुमार ने बेदूपारा अंडरपास का स्थलीय निरीक्षण किया। सहायक अभियंता ने बताया कि दो दिनों में मिट्टी आदि की सफाई कराकर व पंपिंग सेट से पानी निकाल कर आवागमन चालू कर दिया जाएगा। इस मौके पर सांसद प्रतिनिधि रणजीत कुमार, काली सहाय पाठक, प्रवीण सिंह समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
नहीं हो पा रहा स्थायी समाधान
लखनऊ-वाराणसी रेल पथ पर पड़ने वाले अंडरपास में होने वाले जलभराव की समस्या का स्थायी निदान रेलवे की ओर से नहीं किया जा रहा है। कुड़वार के निकट दाउदपुर-बेदौलिया संपर्क मार्ग पर बने अंडरपास में जलभराव की समस्या बनी हुई है। ग्रामीणों की शिकायत के बाद पिछले दिनों रेल अधिकारियों ने पंप लगाकर वहां पर पानी निकाला था। फिर से वहां पानी भर गया है। यही स्थिति बेदूपारा अंडरपास की भी है, यहां भी ग्रामीणों की शिकायत के बाद फौरी तौर पर पंप लगाकर पानी निकलवाया जाता है। बाद में फिर पहले जैसी स्थिति हो जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें