फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार दिन निरस्त रहेगा बेगमपुरा एक्सप्रेस का संचालन

विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। मुरादाबाद रेल मंडल के तहत लक्सर-हरिद्वार रेलपथ पर दोहरीकरण का कार्य बीते रविवार से चल रहा है। रेलपथ दोहरीकरण का कार्य 29 अक्तूबर तक चलेगा। इस अवधि में विभिन्न तिथियों पर कई प्रमुुख ट्रेनों का संचालन आरंभिक स्टेशनों से निरस्त किया गया है। इसमें वाराणसी से जम्मूतवी के बीच चलने वाली बेगमपुरा अप एक्सप्रेस का संचालन सोमवार से 28 अक्तूबर तक निरस्त किया गया है।
विज्ञापन

जम्मूतवी से वाराणसी को जाने वाली बेगमपुरा डाउन एक्सप्रेस का संचालन मंगलवार से 29 अक्तूबर तक निरस्त किया गया है। हावड़ा से देहरादून को जाने वाली कुंभ अप एक्सप्रेस सोमवार व बुधवार को आरंभिक स्टेशन से निरस्त की गई। देहरादून से हावड़ा तक जाने वाली कुंभ डाउन एक्सप्रेस का संचालन मंगलवार व बृहस्पतिवार को निरस्त किया गया है। हावड़ा से देहरादून को जाने वाली उपासना अप एक्सप्रेस का संचालन मंगलवार को आरंभिक स्टेेशन हावड़ा से निरस्त किया गया। उपासना डाउन एक्सप्रेस का संचालन बुधवार को आरंभिक स्टेशन देहरादून से निरस्त किया गया है। रूट की प्रमुुख ट्रेेेनों का संचालन निरस्त होने से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्टेशन अधीक्षक बीएस मीना ने ट्रेनों का संचालन निरस्त होने की पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें