फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर में होगा तीन हजार लीटर हाइपो क्लोराइड का छिड़काव

विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। कोविड-19 से जारी लड़ाई में संक्रमण की रोकथाम के लिए नगर पालिका की ओर से दवाओं का छिड़काव कराया जा रहा है। संक्रमण को फैलने से बचाने के लिए नगर पालिका की ओर से शहर में करीब तीन हजार लीटर हाइपो क्लोराइड का छिड़काव कराया जाएगा। इसे लखनऊ से मंगाया गया है। इसके छिड़काव के लिए फायर ब्रिगेड के वाहनों की मदद ली जाएगी।
विज्ञापन

कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव के लिए आसान तरीके से सैनिटाइजेशन किया जा रहा है। इसके सरल उपाय बताते हुए शासन की ओर से गाइड लाइन जारी की गई है। इसमें ब्लीचिंग पाउडर व हाइपो क्लोराइड के जरिए सरकारी व निजी संस्थानों, व्यावसायिक प्रतिष्ठानों और सार्वजनिक स्थलों की सफाई करने के तरीके बताए गए हैं।
इसके अनुपालन में नगर पालिका की ओर से शहर में निरंतर दवाओं का छिड़काव कराया जा रहा है। संक्रमण से बचाव को लेकर इस बार नगर पालिका ने लखनऊ से करीब तीन हजार लीटर हाइपो क्लोराइड मंगवाया है। पानी के घोल में हाइपो क्लोराइड मिलाकर उसका छिड़काव शहर के व्यस्ततम क्षेत्रों, सरकारी कार्यालयों समेत अन्य प्रमुख स्थानों पर करवाया जाएगा।
विज्ञापन

100 लीटर पानी में करीब एक लीटर हाइपो क्लोराइड का घोल मिलाया जाएगा। इसके छिड़काव के लिए फायर ब्रिगेड के वाहन का सहयोग लिया जाएगा। फायर ब्रिगेड के एक वाहन की क्षमता करीब 400 लीटर दवा के छिड़काव की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें