भदैंया (सुल्तानपुर)। लहिया जलपापुर गांव के पास मंगलवार को सड़क पर खड़ी पिकअप में एक टेंपो पीछे से घुस गया। दुर्घटना में टेंपो चालक समेत तीन लोग घायल हो गए। घायलों को स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया जहां से चिकित्सकों ने चालक को जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के लहिया जलपापुर गांव के पास मंगलवार की सुबह सड़क किनारे खड़ी पिकअप में पीछे से आ रहा एक टेंपो घुस गया। दुर्घटना में टेंपो चालक दीपक के साथ ही राजितराम और सिब्बू घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने टेंपो में फंसे तीनों लोगों को बाहर निकालकर स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया जहां से चिकित्सकों ने चालक दीपक को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल से दीपक को चिकित्सकों ने ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया है।