फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा के मंडल महामंत्री ने बल्दीराय ब्लॉक प्रमुख पर लगाया धमकी देने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। भाजपा की बल्दीराय इकाई के मंडल महामंत्री दिलीप सिंह ने अपनी ही पार्टी के बल्दीराय ब्लॉक प्रमुख शिवकुमार सिंह पर गाली देने व जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। उन्होंने मामले की शिकायत थानाध्यक्ष बल्दीराय से की है।
विज्ञापन

बल्दीराय क्षेत्र के बहुरावां निवासी दिलीप सिंह का कहना है कि बल्दीराय ब्लॉक पर 17 जून को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। कार्यक्रम में वे भी पहुंचे थे। आरोप है कि ब्लॉक प्रमुख शिवकुमार सिंह ने उनके साथ गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी दी। इस मामले में बल्दीराय ब्लॉक प्रमुख शिवकुमार सिंह का कहना है कि दिलीप सिंह निराधार आरोप लगा रहे हैं। थानाध्यक्ष बल्दीराय अमरेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि दिलीप सिंह ने थाने में तहरीर दी है। मामले की जांच की जा रही है। साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें