फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: फिर कोहरे की मार, बढ़ी ठंड ने किया बेहाल सड़कों पर वाहनों की रफ्तार थमी

Sun, 01 Feb 2026 12:01 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
कोहरे के बीच गुजरते वाहन।
विज्ञापन
सुल्तानपुर। एक बार फिर जिले में मौसम ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। शुक्रवार देर रात से ही घना कोहरा छा गया, जो शनिवार पूर्वाह्न 11:00 बजे तक बना रहा। सुबह के समय हालात इतने खराब हो गए कि दृश्यता घटकर करीब 20 मीटर ही रह गई। हाईवे पर गाड़ियों की हेडलाइट जलाकर लोग आते-जाते दिखे। कोहरे और गलन से आम जनजीवन प्रभावित हुआ।
विज्ञापन

घने कोहरे के चलते स्कूल जाने वाले बच्चों, दफ्तर जाने वाले कर्मचारियों और राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। सड़कों पर वाहन रेंगते नजर आए। ठंड और गलन बढ़ने से शनिवार सुबह बाजारों में सन्नाटा पसरा रहा। आम दिनों की तुलना में लोग देर से घरों से निकले। ठंड से बचने के लिए लोग अलाव और गर्म कपड़ों का सहारा लेते दिखे। सबसे ज्यादा असर बुजुर्गों, बच्चों और बीमार लोगों पर देखने को मिला। दोपहर में हल्की धूप निकलने से कुछ देर के लिए राहत जरूर मिली, लेकिन ठंड का असर पूरे दिन बना रहा। ठंड से बचाव के लिए लोग अलाव का सहारा लेते दिखे।
गेहूं किसानों को फायदा
भदैंया। किसानों के लिए यह मौसम मिलाजुला साबित हो रहा है। किसान भगवत प्रसाद तिवारी, अर्जुन प्रसाद और नन्हकऊ यादव ने बताया कि कोहरा गेहूं की फसल के लिए फायदेमंद है। अगर आने वाले दिनों में बारिश हो जाती है तो दलहन और तिलहन फसलों को लाभ मिलेगा। जिन खेतों में सिंचाई की सुविधा नहीं है, वहां बारिश फसलों के लिए राहत बनेगी। हालांकि ज्यादा नमी होने से सरसों की फसल को नुकसान की आशंका भी बनी हुई है।
विज्ञापन

कोहरा छाए रहने की संभावना
आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय कुमारगंज अयोध्या के मौसम पर्यवेक्षक डॉ. अमरनाथ मिश्र के अनुसार शनिवार को अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान 9 डिग्री रहा। हवा की गति 2.2 किमी प्रति घंटा रही। अगले 24 घंटे में सुबह के समय कोहरा छाए रहने और गलन बढ़ने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें