मोतिगरपुर (सुल्तानपुर)। दोस्तपुर क्षेत्र के दानूपट्टी गांव निवासी मोहम्मद जुनैद की मोतिगरपुर थाना क्षेत्र के श्रीरामनगर (चौरे) बाजार में कॉस्मेटिक की दुकान है। बृहस्पतिवार को जुनैद दुकान बंद करके घर चले गए।
इस दौरान चोरों ने सेंध लगाकर दुकान में रखे करीब दो लाख रुपये कीमत के सामान और नकदी पर हाथ साफ कर दिया। शुक्रवार सुबह घटना की जानकारी होने पर जुनैद ने सूचना पुलिस को दी। सीओ जयसिंहपुर दलबीर सिंह, एसओ शिवकुमार ने फोरेंसिक टीम के साथ छानबीन की।