फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिता की लाइसेंसी रिवॉल्वर से बेटे ने खुद को गोली मारी

विज्ञापन
विज्ञापन
धनपतगंज (सुल्तानपुर)। कूरेभार थाना क्षेत्र में बृहस्पतिवार रात एक युवक ने अपने पिता की लाइसेंसी रिवॉल्वर से खुद को गोली मार ली। परिवारीजन उसे लेकर अस्पताल पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन के बाद रिवॉल्वर को कब्जे में ले लिया है। युवक सड़क हादसे के बाद मानसिक रूप से बीमार चल रहा था।
विज्ञापन

कूरेभार क्षेत्र के मझवारा गांव निवासी शुभम सिंह (24) पुत्र महावीर सिंह बृहस्पतिवार रात घर में मौजूद था। परिवारीजन घर के बाहर बैठे थे। इस बीच शुभम ने पिता की लाइसेंसी रिवॉल्वर से खुद को गोली मार ली। गोली की आवाज सुनकर परिवारीजन कमरे में पहुंचे तो शुभम लहूलुहान जमीन पर पड़ा था।
परिवारीजन आनन-फानन में शुभम को लेकर अस्पताल पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसकी सूचना मिलने पर एसओ कूरेभार मनबोध तिवारी गांव पहुंचे और घटना स्थल का निरीक्षण कर रिवॉल्वर को कब्जे में लिया।
विज्ञापन

एसओ के मुताबिक मृतक के परिवारीजनों ने बताया कि कुछ वर्ष पूर्व शुभम लखनऊ में एक सड़क हादसे में घायल हो गया था। हादसे के बाद से उसकी मानसिक हालत ठीक नहीं रहती थी। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें