फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंगनबाड़ी केंद्र समेत तीन स्थानों से चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
भदैंया (सुल्तानपुर)। रामनगर बाजार में बृहस्पतिवार की रात चोरों ने जलपान गृह तथा पान की गुमटी का ताला काटकर जहां हजारों रुपये कीमत के सामान पर हाथ साफ कर दिया वहीं अभियाखुर्द में आंगनबाड़ी केंद्र का ताला काटकर नगदी व सामान उठा ले गए। शुक्रवार को पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

देहात कोतवाली थाना क्षेत्र के कुर्मियनवा अभियाकलां गांव निवासी रमाकांत वर्मा की रामनगर बाजार में जलपान गृह है। बृहस्पतिवार की रात चोर दुकान का ताला काटकर दराज व अलमारी में रखी नकदी और सामान उठा ले गए। चंद कदम की दूरी पर स्थित रामकुबेर वर्मा की पान की गुमटी का ताला तोड़कर चोर दो हजार की नकदी व सामान उठा ले गए।
इसी थाना क्षेत्र में स्थित अभियाखुर्द प्राथमिक विद्यालय में आंगनबाड़ी केंद्र का ताला काटकर चोर चार कुर्सी, एक मेज, दो स्टील टंकी, दो जग, दो लोटा व अन्य सामान उठा ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें