फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला अस्पताल में भर्ती पीड़िता से मिले एडीजी

विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। लखनऊ में लोकभवन के सामने महिला के आत्मदाह किए जाने के मामले में बृहस्पतिवार की रात एडीजी एसएन सावंत जिला अस्पताल पहुंचे और झुलसी युवती से मुलाकात की। इस दौरान उनके साथ अमेठी की एसपी ख्याति गर्ग भी मौजूद रहीं। इस बीच उन्होंने मीडिया से दूरी बनाए रखी।
विज्ञापन

17 जुलाई को लखनऊ में लोकभवन के सामने अमेठी के जामों ब्लॉक की रहने वाली एक महिला ने बेटी के साथ आत्मदाह का प्रयास किया था। इसमें मां की मौत हो गई थी जबकि बेटी को इलाज के बाद सुल्तानपुर के जिला चिकित्सालय के बर्न वार्ड में भर्ती करा दिया गया है।
बृहस्पतिवार की रात मृतका की झुलसी बेटी से मिलने के लिए एडीजी एसएन सावंत जिला अस्पताल पहुंचे। मुलाकात के दौरान अमेठी की एसपी ख्याति गर्ग भी मौजूद रहीं। हालांकि इस दौरान उन्होंने मीडिया से दूरी बनाए रखी। पीड़िता से मुलाकात के बाद वे जिला अस्पताल से निकल गए।
विज्ञापन

डीएम-एसपी के साथ की बैठक
अपर पुलिस महानिदेशक एसएन सावंत ने बृहस्पतिवार रात में ही पुलिस लाइन सभागार में डीएम सी. इंदुमती, एसपी शिवहरी मीणा, एएसपी शिवराज के साथ ही जिले के अन्य अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में महिला अपराध, कमजोर वर्गों के प्रति हो रहे अपराध, कोविड-19 से बचाव संबंधी पीए सिस्टम की जानकारी ली। साथ ही अधिकारियों को सभी वर्गों के व्यक्तियों के साथ बैठक करने के निर्देश दिए। एडीजी ने आने वाले त्यौहारों को लेकर पुलिस को मुस्तैद रहने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें