फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: स्वगणना के पहले दिन ही सर्वर ने दिया धोखा

Tue, 17 Nov 2026 01:13 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। जनगणना-2027 के दूसरे चरण में सोमवार से शुरू हुई स्वगणना के पहले दिन ही सर्वर ने धोखा दे दिया। कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी इंद्रजीत सिंह ने राजस्व विभाग के कर्मचारियों व अधिकारियों के साथ स्वगणना का शुभारंभ किया, लेकिन सर्वर व्यस्त होने से मोबाइल से पोर्टल पर अपलोड किए जा रहे रिकॉर्ड फेल होते रहे। पहले दिन स्वगणना का कार्य बाधित रहा।
विज्ञापन



इस दौरान जिलाधिकारी ने बताया कि प्रदेश में स्वगणना की प्रक्रिया 16 से 30 नवंबर तक चलेगी। इसमें लोग मोबाइल से पोर्टल को लिंक करके क्रमवार पूछे गए प्रश्नों तक उत्तर भरकर स्वगणना कर सकते हैं। पोर्टल पर स्वगणना की जानकारी सबमिट करने पर मिलने वाली आईडी सुरक्षित रखकर सत्यापन के दौरान उसे प्रगणक को बताना होगा। प्रगणक एक दिसंबर से चार जनवरी-2027 तक घर-घर जाकर जनसंख्या की गणना करेंगे। इसी दौरान प्रगणक स्वगणना का सत्यापन भी करेंगे।

पांच से नौ जनवरी-2027 तक पुनरीक्षण चरण संचालित होगा। डीएम ने सभी लोगों से निर्धारित अवधि में अपनी स्वगणना करने की अपील की है। कहा कि जनगणना देश के विकास की योजनाओं का महत्वपूर्ण आधार है। जनगणना से प्राप्त आंकड़े भविष्य की विकास योजनाओं के निर्माण में अहम भूमिका निभाएंगे।
विज्ञापन


जिला गणना अधिकारी व अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व राकेश सिंह ने बताया कि स्वगणना में 40 प्रश्नों का उत्तर भरा जाना है। सभागार में स्वगणना करने के लिए सिटी मजिस्ट्रेट प्रीती जैन, एसडीएम सदर गरिमा सोनकिया, नीरज श्रीवास्तव, विजय बहादुर, कमल श्रीवास्तव सहित कई कर्मचारी मौजूद रहे। सर्वर व्यस्त होने से जनप्रतिनिधियों का स्वगणना कार्य प्रभावित रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें