फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: बलिदानी आशीष सिंह को किया नमन

Tue, 17 Nov 2026 01:11 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
चांदा के कोथरा कला में आशीष सिंह के बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि अर्पित करते भारत-तिब्बत पुलिस बल
विज्ञापन
चांदा। देश की रक्षा के लिए आशीष सिंह का सर्वोच्च बलिदान कभी भुलाया नहीं जा सकता। सोमवार को भारत-तिब्बत सीमा पुलिस बल की 46वीं वाहिनी की ओर से कोथरा कला स्थित इंटरमीडिएट कॉलेज में उनका बलिदान दिवस मनाया गया। इस दौरान अधिकारियों, परिजनों, शिक्षकों, विद्यार्थियों और ग्रामीणों ने स्मृति स्थल पर पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया।
विज्ञापन


समारोह में सहायक कमांडेंट अनुपम यादव, निरीक्षक कृष्णपाल सिंह और सुनील पंवार सहित अन्य अधिकारियों ने श्रद्धांजलि दी। शहीद के पिता नागेंद्र बहादुर, माता विद्यावती और परिवार के सदस्य भी मौजूद रहे। सहायक कमांडेंट ने बताया कि 16 नवंबर 2012 को कारगिल क्षेत्र में 9200 फीट की ऊंचाई पर अग्रिम चौकी के पास सूखी घास में आग लग गई थी।

जवानों को सुरक्षित स्थान पर जाने का आदेश दिया गया, लेकिन आशीष सिंह भीषण आग और धुएं की चपेट में आ गए। दुर्गम क्षेत्र के कारण उन्हें बचाया नहीं जा सका। इस मौके पर डीपी श्रीवास्तव, महेंद्र यादव, पारस चौबे, दिनेश यादव और अमरनाथ तिवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें