फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ढहाई गई स्टेडियम की पुरानी बाउंड्रीवाल

विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। पंत स्टेडियम के कायाकल्प को लेकर उसकी उत्तरी बाउंड्रीवाल को ढहा दिया गया है। अब नई बाउंड्रीवॉल का निर्माण कराया जाएगा। खेल विभाग के अधिकारियों का मानना है कि इस कार्य को पूरा करने में करीब दो माह का समय लग जाएगा।
विज्ञापन

करीब पांच करोड़ की लागत से पंत स्पोर्ट्स स्टेडियम में बहुउद्देश्यीय हॉल, पवेलियन भवन, चेंज रूम, स्वीमिंग पूल, फिल्ट्रेशन प्लांट का नवीनीकरण कराया जाएगा। इसके साथ ही 621.82 मीटर बाउंड्रीवाल, दो गेट, नालियां व पंप हाउस का निर्माण कराया जाना हैै।
पहले चरण में प्रोजेक्ट के विभिन्न कार्यों को पूरा करने के लिए 1.32 करोड़ रुपये की किस्त शासन की ओर से दी गई है। कार्यदायी संस्था यूपी स्टेट कंस्ट्रक्शन एंड इंफ्रास्ट्रक्चर डवलपमेंट कॉर्पोरेशन लिमिटेड की ओर अब निर्माण कार्य में तेजी लाई गई है।
विज्ञापन

स्टेडियम की उत्तरी छोर की पुरानी बांउड्रीवाल को पूरी तरह से ढहा दिया गया है। बाउंड्रीवाल का निर्माण पूरा होने के बाद नालियों व पंप हाउस का निर्माण कार्य करवाया जाएगा। जिला ओलंपिक संघ के सचिव वेद प्रकाश ने कहा कि पुरानी बाउंड्रीवाल काफी जर्जर हो गई थी। जिला क्रीड़ा अधिकारी शीला भट्टाचार्या ने बताया कि दो महीने के भीतर बाउंड्रीवाल का निर्माण कार्य पूरा किया जाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें