फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टोल टैक्स बचाने के लिए वैकल्पिक मार्गों से आवाजाही कर रहे वाहन चालक

विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। वाहन चालक टोल टैक्स बचाने के लिए हर हथकंडा अपना रहे हैं। टोल टैक्स बचाने के लिए चार पहिया वाहन अलग-अलग रूटों से आवाजाही कर रहे हैं। लखनऊ सुल्तानपुर मार्ग पर टोल टैक्स से बचने के लिए छोटे चार पहिया वाहनों सहित ट्रकों की आवाजाही अलीगंज से कुड़वार बाजार होते हुए जिला मुख्यालय को हो रही है।
विज्ञापन

वाहन चालक रोजाना हजारों रुपये की चपत लगाने के साथ ही ग्रामीण अंचल के मार्गों पर लोगों की जान का खतरा बने हैं। लखनऊ से सुल्तानपुर व वाराणसी जाने वाले अधिकतर वाहन असरोगा में स्थित टोल टैक्स से बचने के लिए अलीगंज रवनिया तिराहे से कुड़वार होते हुए निकल रहे हैं।
कुड़वार अलीगंज सिंगल मार्ग पर तेज रफ्तार में चलने से पैदल, साइकिल और बाइक सवार लोगों की जान जोखिम में रहती है। स्थानीय लोगों का कहना है कि परिवहन विभाग इन वाहनों पर अंकुश लगाने में नाकाम है।
विज्ञापन

लोरिकपुर निवासी विवेक मिश्रा, अनिल मिश्रा, पुनीत पाठक, रमाशंकर का कहना है कि कोरोना काल में बंद पड़े स्कूल अब खुल गए हैं। बच्चों का इस सिंगल मार्ग पर आना-जाना लगा रहता है। वाहनों के तेज रफ्तार में चलने से कभी भी बड़ी घटनाएं हो सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें