फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: ड्रोन और सीसीटीवी से होगी मेले की निगरानी, कंट्रोल रूम शुरू

Sun, 18 Oct 2026 12:47 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। दशहरा-दुर्गापूजा मेले में सुरक्षा, सफाई, पेयजल और प्रकाश व्यवस्था पर नजर रखने के लिए नगर पालिका ने मेला नियंत्रण कक्ष शुरू किया है। शनिवार को शाहगंज पुलिस चौकी के पास जिलाधिकारी इंद्रजीत सिंह और पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल ने फीता काटकर इसका शुभारंभ किया। मेला क्षेत्र की निगरानी सीसीटीवी और ड्रोन कैमरों से की जाएगी।
विज्ञापन

पालिकाध्यक्ष प्रवीन कुमार अग्रवाल की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में अधिकारियों ने तैयारियों की जानकारी ली। पालिकाध्यक्ष ने बताया कि नगर पालिका वर्ष 2008 से लगातार मेला नियंत्रण कक्ष स्थापित कर रही है। इस बार सफाई, पेयजल, मार्ग प्रकाश और निर्माण विभाग के कर्मचारियों की ड्यूटी दो पालियों में लगाई गई है। पहली पाली सुबह 11 से शाम सात बजे तक और दूसरी पाली शाम सात बजे से मेला समाप्त होने तक चलेगी।
अधिशासी अधिकारी लालचंद्र सरोज ने बताया कि नियंत्रण कक्ष में मिलने वाली शिकायतों का त्वरित निस्तारण कराया जाएगा। उन्होंने पूजा समितियों से नगर पालिका से जुड़ी समस्याओं की सूचना नियंत्रण कक्ष में देने की अपील की। डीएम ने बताया कि अन्य संबंधित विभागों के कर्मचारी भी समस्याओं के समाधान में सहयोग करेंगे। एसपी ने कहा कि प्रतिमा विसर्जन मार्ग की निगरानी के लिए भी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें