फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: जापान से आएगा पुर्जा, तब चलेगी सीटी स्कैन मशीन

Thu, 30 Jul 2026 11:52 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
अमहट। ट्रॉमा सेंटर परिसर में संचालित सीटी स्कैन सेवा लगातार दूसरे दिन भी बंद रही। जापान से पुर्जा आने के बाद ही मशीन ठीक होगी और उसके बाद ही जांच सेवा शुरू हो सकेगी।
विज्ञापन

करीब एक हफ्ते तक जांच प्रभावित रहने का अनुमान है। मशीन ठप होने से गंभीर मरीजों, सड़क दुर्घटना में घायल लोगों और चिकित्सकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बृहस्पतिवार को जांच के लिए मरीजों को मजबूरन निजी डायग्नोस्टिक सेंटरों का रुख करना पड़ा, जिससे इलाज का खर्च कई गुना बढ़ गया।
सीटी स्कैन केंद्र के प्रभारी अमोद कुमार ने बताया कि मशीन का एक महत्वपूर्ण फ्यूज खराब हो गया है। यह विशेष पुर्जा जापान से मंगाया गया है। इसके आने के बाद ही सीटी स्कैन सेवा दोबारा शुरू हो सकेगी। अनुमान है कि मशीन को पूरी तरह चालू होने में करीब एक सप्ताह का समय लग सकता है। सीएमएस डॉ. अविनाश गुप्ता ने बताया कि मशीन को जल्द से जल्द चालू कराने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। संबंधित कंपनी से संपर्क कर पुर्जा जल्द उपलब्ध कराने को कहा गया है, जिससे मरीजों को राहत मिल सके।
विज्ञापन


ट्रॉमा और इमरजेंसी पर असर
सीटी स्कैन जैसी अहम जांच सुविधा बंद होने से ट्रॉमा और इमरजेंसी सेवाओं पर भी असर पड़ा है। डॉक्टरों को कई मामलों में बिना सीटी स्कैन रिपोर्ट के प्राथमिक उपचार देना पड़ रहा है, जबकि मरीज और उनके परिजन जांच शुरू होने का इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें